Karishma Tanna Biography in Hindi: करिश्मा तन्ना एक मॉडल, अभिनेत्री तथा एंकर हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों तथा टीवी शो में काम करती हैं। इन्होने अपने टीवी करियर की शरुआत 2001 में एकता कपूर के टीवी सीरियल “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” से की तथा फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2006 में फिल्म “दोस्ती: फॉरएवर” से की।
इसके अलावा करिश्मा तन्ना 2014 में बिग बॉस 8 की फर्स्ट रनर-अप रही हैं तथा जरा नाच के दिखा (2008), नच बलिये (2015), तथा झलक दिखला जा (2016) जैसे रियलिटी शो में भी नज़र आई। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Karishma Tanna Biography in Hindi, Wiki, Age, Height, Boyfriend, Husband, Net Worth के बारे में विस्तार से बताएँगे। आशा करते हैं आपको करिश्मा तन्ना बायोग्राफी पसंद आएगी।
Karishma Tanna Biography in Hindi, Wiki, Age, Height, Boyfriend, Husband, Net Worth
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का जन्म 21 दिसंबर 1983 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। इनके परिवार वाले तथा दोस्त इन्हे प्यार से Karu कह के बुलाते हैं। करिश्मा एक माध्यम वर्ग के गुजरती परिवार से सम्बंधित हैं। इनके पिता के देहांत अक्टूबर 2012 में हो गया था। करिश्मा अपनी माँ के साथ रहती हैं। इनकी माता का नाम जैस्मिन तन्ना है और वो एक होममेकर हैं। इसके अलावा करिश्मा तन्ना के परिवार में उनके एक बहन है जिसका नाम Drishma Kadam है।
Quick Info about Karishma Tanna Biography in Hindi
नाम | करिश्मा तन्ना | |
उपनाम | Karu | |
पेशा | मॉडल, एंकर, अभिनेत्री | |
जन्म | 21 दिसम्बर 1983 | |
जन्म स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र | |
आयु | 38 वर्ष (2021 के अनुसार) | |
Height in Feet | 5 फुट 9 इंच | |
Height in Centimeter | 175 cm | |
बालों का रंग | काला | |
आँखों का रंग | गहरा भूरा | |
राष्ट्रीयता | भारतीय | |
धर्म | हिन्दू | |
जाती | kshatriya | |
शैक्षिक योग्यता | स्नातक | |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित | |
विवाह | 5 फ़रवरी 2022 | |
पहला सीरियल | क्योंकि सास भी कभी बहुत थी (2001) | |
पहली फिल्म | दोस्ती: फॉरएवर (2005) | |
पिता का नाम | ज्ञात नहीं | |
माता का नाम | जैस्मिन तन्ना | |
भाई का नाम | कोई नहीं | |
बहन का नाम | Drishma Kadam | |
बॉयफ्रेंड | बाप्पा लहरी, हनीफ हिलाल, ऋषभ चोकसी तथा उपेन पटेल | |
हस्बैंड का नाम | वरुण बंगरा |
Karishma Tanna Age, Height and Physical Appearance
करिश्मा तन्ना एक बहुत ही सुन्दर तथा प्रतिभावान अभिनेत्री हैं। वह अपनी सेहत का सम्पूर्ण ध्यान रखती हैं। वह 5 फुट 9 इंच लम्बी तथा 38 वर्षीय (2021 के अनुसार) महिला हैं।
Karishma Tanna in Gym |
वह अपनी गहरी भूरी आँखों तथा काले बालों के साथ बहुत ही अद्भुत दिखती हैं। करिश्मा एक फिटनेस लवर हैं वह रोज जिम जाती हैं तथा अपनी डाइट का पूर्ण ध्यान रखती हैं।
Karishma Tanna Education
करिश्मा तन्ना की शुरुआती शिक्षा उनके होमटाउन के ही स्कूल से हुई। अपनी प्रारंभिक शिक्षा को पूर्ण करने के पश्चात् मुंबई के Sydenham College of Commerce and Economics कॉलेज से स्नातक की डिग्री हांसिल की। करिश्मा को बचपन से ही डांसिंग में अभूत रूचि थी उन्हें जल्द ही टीवी इंडस्ट्री में उनकी कड़ी मेहनत के कारण बहुत बड़ी सफलता मिली।
Karishma Tanna Boyfriend, Husband
करिश्मा तन्ना के पति का नाम वरुण बंगरा है। वरुण एक भारतीय बिजनेसमैन हैं। दोनों की शादी 5 फ़रवरी 2022 को गोवा में हुई थी।
Karishma Tanna and Varun Bangera |
शादी से पहले करिश्मा तन्ना कई सेलिब्रिटी के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं। हालाँकि उन्होंने इस तरह के रिश्तों से हमेशा इंकार किया है। करिश्मा तन्ना शादी से पहले बाप्पा लहरी, हनीफ हिलाल, ऋषभ चोकसी तथा उपेन पटेल के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं।
Karishma Tanna Career
करिश्मा तन्ना को सफलता बहुत ही कम समय में मिली। वह 2001 में मात्र 17 वर्ष की उम्र में एकता कपूर के सीरियल “क्योंकि सास भी कभी बहु थी” से प्रसिद्ध हुई और उनकी यह प्रसिद्धि सफलता में परिवर्तित हो गई। उन्होंने अपनी इस सफलता के लिए बहुत ही कड़ी मेहनत की है। इस सीरियल में उन्होंने इंदु का रोल किया है। पहले सीरियल में मिली इस सफलता के प्पश्चत करिश्मा तन्ना “कहीं तो मिलेंगे, मंशा, कोई दिल में है, शरारत, कुसुम, पालखी” जैसे कई सीरियल में काम किया।
टीवी शो से मिली पप्रसिद्धि के पश्चात् करिश्मा ने अपनी किस्मत बॉलीवुड में आजमाई। करिश्मा तन्ना ने 2005 में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत सुनील दर्शन की फिल्म “दोस्ती: फॉरएवर” से की। हालाकिं यह फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद करिश्मा वापस टीवी शो में चली गईं और कई फेमस टीवी शोज में काम किया।
Karishma Tanna in Saree |
उन्होंने कई रियलिटी शोज में भी भाग लिया वह “कॉमेडी सर्कस 1, नच बलिये 3, बिग बॉस 8, खतरों के खिलाडी” जैसे कई रियलिटी शो में नज़र आईं। इसके अलावा उन्होंने काटें की टक्कर तथा MTV Love School शो को होस्ट किया और वह बिग मेमसाहब शो की जज भी रह चुकीं हैं।
वर्ष 2011 में करिश्मा तन्ना ने कन्नड़ फिल्म I am Sorry Mathe Banni Preethsona में लीड एक्ट्रेस का रोल किया। इसके बाद करिश्मा बॉलीवुड की “संजू, गोलू और पप्पू” फिल्मों में नज़र आईं। करिश्मा तन्ना बॉलीवुड में विक्की कौशल और रणबीर कपूर जैसे अभिनेताओं के साथ काम कर चुकीं हैं।
Unknown Facts About Karishma Tanna
- करिश्मा तन्ना को उनके परिवार वाले प्यार से Karu कह कर बुलाते हैं।
- उनके दाएं हाँथ पर एक टैटू है जिसपर माँ लिखा है।
- करिश्मा स्मोक करती हैं।
- करिश्मा ड्रिंक करती हैं।
- उपेन पटेल ने 2015 में नच बलिये 7 में करिश्मा को प्रपोज़ किया था।
Karishma Tanna Net Worth
करिश्मा तन्ना की नेट वर्थ $5 मिलियन है, जो भारतीय रूपए में लगभग 37 करोड़ है। इनकी सालाना इनकम 4 करोड़ है तथा करिश्मा एक सीरियल एपिसोड का 1.5 लाख रूपए लेती हैं।
0 Comments