Sonu Sood Biography in Hindi: हेलो दोस्तों ! सोनू सूद को आज कौन नहीं जानता, वह न सिर्फ भारत में बल्कि पुरे विश्व में अपने टैलेंट तथा विशाल ह्रदय के लिए जाने जाते हैं | सोनू सूद एक भारतीय मॉडल, अभिनेता और फिल्म प्रोडूसर हैं | इन्होने अपने करियर की शुरुआत साउथ मूवीज से की | वह एक सफल अभिनेता है और विलेन के अभिनय के लिए जाने जाते है और कई भाषाओ (तमिल, तेलुगु, कन्नड़,हिंदी) की मूवी में काम कर चुकें हैं |
कोरोना महामारी के दौरान उनके सराहनीय कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की तरफ से वर्ष 2020 में प्रतिष्ठित SDG स्पेशल हुमनाइटेरियन एक्शन अवार्ड के लिए चुना गया | वह अपने विलेन किरदार के लिए प्रसिद्ध हैं | परन्तु वास्तविक जीवन में सोनू ठीक इसके विपरीत हैं | कोरोना महामारी के इस दौर में सोनू सूद जरुरतमंदो के लिए मसीहा बन के उभरे हैं |
उन्होंने देश के हर एक कोने में हर के इंसान की मदद कर के अपने विशाल ह्रदय का परिचय दिया है | आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से Sonu Sood Biography in Hindi, Wiki, Age, Height, Wife, Son, Net Worth के बारे में बताने जा रहें है |
Sonu Sood Biography in Hindi, Wiki, Age, Height, Wife, Son, Movie, Net Worth
Sonu Sood Biography in Hindi: 47 वर्षीय अभिनेता सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 को पंजाब के मोगा प्रान्त में हुआ था | सोनू सूद के पिता का नाम शक्ति सागर सूद है | और इनकी माता का नाम सरोज सूद है | इनके पिता एक वयवसायी थे तथा इनकी माता एक अध्यापिका थी | इसके अलावा सोनू सूद की फैमिली में इनकी 2 बहने मालविका सूद और मोनिका सूद भी हैं | 123
Quick Look to Sonu Sood Biography in Hindi
नाम - सोनू सूद
जन्म तिथि - 30 जुलाई 1973
उम्र (Sonu Sood Age) - 47 वर्ष
जन्म स्थान - मोगा, पंजाब
पिता का नाम Sonu Sood Father - शक्ति सागर सूद
माता का नाम Sonu Sood Mother - सरोज सूद
पत्नी का नाम Sonu Sood Wife Name - सोनाली सूद
बच्चो के नाम Sonu Sood Children - आयान सूद, ईशान सूद
राष्ट्रीयता - भारतीय
धर्म Sonu Sood Religion - हिन्दू
सोनू सूद का पेशा - मॉडलिंग, अभिनेता, फिल्म प्रोडूसर
शैक्षिक योग्यता - इलेक्ट्रिक इंजीनियर
कॉलेज - शवंत राव चवण कॉलेज ऑफ़ इंजीनिरिंग नागपुर
लम्बाई Sonu Sood Height in
Feet - 6 फ़ीट 2 इंच
बालो का रंग - काला
आँखों का रंग - भूरा
Sonu Sood Education - सोनू सूद एजुकेशन
सोनू सूद की शुरुआती शिक्षा मोगा के ही के स्कूल सेक्रेड हार्ट स्कूल से हुई और उच्च शिक्षा के लिए सोनू नागपुर चले गए | फिर वहां के कॉलेज यशवंत राव चवण कॉलेज ऑफ़ इंजीनिरिंग से इलेक्ट्रॉनिक में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की |
Sonu Sood Wife and Children - सोनू सूद वाइफ एंड चिल्ड्रन
सोनू सूद की पत्नी का नाम (Sonu Sood Wife) सोनाली सूद है | सोनू सूद जब नागपुर में इंजीनिरिंग कर रहे थे तभी सोनाली से इनकी मुलाकात हुई थी | सोनाली एक तेलुगु महिला है | सोनू हुए सोनाली ने वर्ष 1996 में शादी कर ली थी | इनके दो बेटे हैं | सोनू सूद के बेटे का नाम (Sonu Sood Son) आयान सूद और ईशान सूद है |
अन्य व्यक्तियों के बारे में भी पढ़ें:
- Pankaj Tripathi Biography in Hindi Wiki Age Wife Movies Net Worth
- Nawazuddin Siddiqui Biography in Hindi Wiki Wife Age Net Worth
- Vicky Kaushal Biography in Hindi Wiki Age Height Family Girlfriend Films
Sonu Sood Career - सोनू सूद करियर
बचपन से ही फ़िल्में देखने के शौक़ीन सोनू सूद ने बहुत पहले ही अभिनेता बनने का मन बना लिया था | सोनू ने शुरुआती समय में मॉडल के रूप में काम किया | और कुछ समय बाद वर्ष 1999 में एक तमिल फिल्म कालजघर से अपने करियर की शुरुआत की | इसके बाद सोनू ने वर्ष 2000 में तेलुगु भाषा की एक फिल्म हैंड्स अप में काम किया | इस फिल्म में सोनू सूद ने एक विलेन का अभिनय किया |
इसी तरह की कई बेहतरीन फ़िल्में देने के बाद सोनू सूद ने वर्ष 2002 में फिल्म शहीद-ए-आज़म फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की | इस फिल्म में सोनू ने भगत सिंह का किरदार निभाया है | इसके वर्ष 2004 में मणि रत्नम की फिल्म युवा में सोनू ने अभिषेक बच्चन के साथ काम किया | आशिक बनाया आपने में भी सोनू सूद नजर आये | वर्ष 2009 में तमिल फिल्म में सोनू सूद ने पशुपति का किरदार अदा किया तथा फिल्म जोधा अकबर में जोधा के भाई राजकुमार सुजामल का किरदार निभाया |
वर्ष 2010 में आई अभिनव कश्यप की फिल्म दबंग में सोनू सूद ने एक विलेन का किरदार निभाया | सोनू ने इस फिल्म में एक बेहतरीन विलेन का अभिनय किया जिससे इन्हे बहुत लोकप्रियता मिली | जुलाई 2016 में सोनू सूद ने खुद की प्रोडक्शन कंपनी “शक्ति सागर प्रोडक्शन” शुरू की | सोनू ने इस प्रोडक्शन का नाम अपने पिता शक्ति सागर सूद के नाम पर रखा है |
Sonu Sood Award - सोनू सूद अवार्ड
1. दबंग फिल्म में लाजवाब विलेन का किरदार निभाने के लिए सोनू सूद को अप्सरा अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल और आइफा अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल अवार्ड से सम्मानित किया गया |
2. वर्ष 2009 में फिल्म अरुंधति में पशुपति का बेहतरीन किरदार निभाने के लिए सोनू सूद को आंध्र प्रदेश बेस्ट नंदी अवार्ड फॉर बेस्ट विलेन और फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला |
3. वर्ष 2012 में सोनू सूद को SIIMA अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर इन नेगिटिव रोल अवार्ड से सम्मानित किया गया |
4. सितम्बर 2020 में सोनू सूद को कोरोना महामारी के दौरान उनके सराहनीय कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की तरफ से प्रतिष्ठित 2020 SDG स्पेशल हुमनाइटेरियन एक्शन अवार्ड के लिए चुना गया |
कोरोना महामारी के दौरान सामाजिक कार्य
मई 2020 में कोरोना महामारी के कारण देश में लॉकडाउन के दौरान, सोनू सूद ने हज़ारो फसे हुए मजदूरों तथा भारतीय प्रवासियों के लिए बस, ट्रैन तथा चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था करके उन्हें उनके घरों तक पहुंचाया | जुलाई 2020 में किर्गिस्तान में फसे 1500 से अधिल भारतीय छात्रों को बिश्केक से वाराणसी ले जाने के लिए चार्टेड उड़ान की व्यवस्था की |
उन्होंने इस महामारी के दौरान कई जरुरतमंदो की मदद की और भारत में एक वास्तविक जीवन नायक के रूप में प्रतिष्ठित हुए | सोनू सूद ने सभी तरह के लोगों की मदद करने के लिए “सूद चैरिटी फाउंडेशन” की स्थापना की | 25 जुलाई 2020 को एक गावं के किसान की बेटी द्वारा बैल के साथ खेत जुताई का वीडियो जैसे वायरल हुआ, वैसे ही सोनू सूद ने उसके परिवार को जल्दी से एक ट्रेक्टर भेजा |
5 अगस्त 2020 को सोनू सूद ने तमिलनाडु के 101 मेडिकल छात्रों की मदद की, जो लॉकडाउन के दौरान मॉस्को में फसे थे | अपने जन्म दिन पर सोनू सूद ने एक वेबसाइट और एक ऍप “प्रवासी रोजगार” लांच किया जिसकी मदद से प्रवासी मजदुर इस महामारी में जॉब ढूंढ सकते हैं | सोनू सूद ने एक योजना “सम्भवम- आईएएस कोचिंग स्कॉलरशिप” की शुरुआत की जिसके जरिये UPSC एग्जाम की तैयारी कर रहे गरीब घर के बच्चों को छात्रवित्ती दी जाएगी |
अन्य व्यक्तियों के बारे में भी पढ़ें:
- Sushant Singh Rajput Biography in Hindi Wiki Height Girlfriend family
- Ayushmann Khurrana Biography in Hindi Wiki Age Height Wife Net Worth
Sonu Sood Social Media Link
Sonu Sood Instagram - sonu_sood
Sonu Sood Twitter - SonuSood
Sonu Sood Facebook - ActorSonuSood
Sonu Sood Movie List - सोनू सूद मूवी लिस्ट
Sonu Sood Movies: शहीद-ए-आज़म, युवा, चंद्रमुखी, आशिक बनाया आपने, जोधा अकबर, सींग इस किंग, अरुंधति, दबंग, बुद्धा होगा तेरा बाप, शूटआउट एट वडाला, रमैया वस्तावैया, आर राजकुमार, एंटरटेनमेंट
Sonu Sood Net Worth - सोनू सूद नेट वर्थ
Net Worth of Sonu Sood: सोनू सूद की नेट वर्थ (Sonu Sood Net Worth in Rupees) 130 करोड़ भारतीय रूपए है और इनका वेतन 1.5 करोड़ है | सोनू सूद अपने परिवार के साथ अपने आलीशान 2600 sq feet के घर में रहते हैं | और इनके पास लोखंडवाला, अँधेरी में 4 बैडरूम का अपार्टमेंट भी है | इसके अलावा मुंबई में सोनू के दो फ्लैट और हैं | इनके होमटाउन मोगा में इनका एक बांग्ला भी है | इसके अलावा जुहू में इनका एक होटल भी है |
Final Words to Sonu Sood Biography in Hindi
दोस्तों आपको Sonu Sood Biography in
Hindi, Wiki, Age, Height, Wife, Children, Net Worth कैसे लगी, हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताये और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें | अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद |
0 Comments